महासमुंद;- सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया गया जिसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद ने शत प्रतिशत परिणाम देकर अपना परचम लहराया। जिसका श्रेय प्राचार्य संजय कंसल एवं सभी विषय शिक्षकों तथा शिक्षा के प्रति समर्पित विद्यार्थियों को जाता है।
विज्ञान संकाय में आदित्य साहू ने 92.2 प्रतिशत लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य साहू ने गणित और रसायन शास्त्र में 100 में 98 तथा कंप्यूटर साइंस में 92 अंक प्राप्त किया। कुणाल साहू 92% लेकर द्वितीय स्थान पर रहे जिन्होंने रसायन में 96 अंक प्राप्त किया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के आदित्य साहू ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

तृतीय स्थान पर विज्ञान संकाय की कनिष्ठा वर्मा रहीं जिन्हें अंग्रेजी में 97 तथा बायोलॉजी में 93 अंक प्राप्त हुए। वाणिज्य संकाय से आकृति धीवर 91.8 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे इसके अतिरिक्त खेमराज कंवर एवं देविका साहू ने योग में 100 में 100 अंक प्राप्त किया।
कलेक्टर लंगेह का पीएमश्री विद्यालयों में औचक निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्राचार्य संजय कंसल, प्रधान अध्यापिका कांता एक्का, नीता दास, पीजीटी हिंदी , एस.के .सिंह पीजीटी अंग्रेजी , रोहिता बनसोड़ पीजीटी रसायन एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं लोकेश सिंह शिवानी , आर्यन बसोड़ ,विवेकानंद प्रधान ,रत्नेश तिवारी, डॉली जैन सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई तथा शुभकामनाएं दी है। जितेंद्र कुमार चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए छात्रों एवं अभिभावकों तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महासमुंद को साधुवाद दिया है।
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/





































