Home क्राइम 04 राजस्थान निवासी गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

04 राजस्थान निवासी गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

04 राजस्थान निवासी गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद :- गांजा तस्करी करते 04 राजस्थान निवासी तस्कर को थाना सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । उनके पास से 27.590 किलो गांजा  जप्त किया गया, जिसका बाजार मूल्य 13,79,500 रुपये आंकी गई है । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपीगणो को गिरफ्तार कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

जिला में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान मुखबीर से सूचना मिली की 04 व्यक्ति ग्राम रोहटीखोल (एन एच-53) के पास पीटठू बैग में गांजा लेकर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर एनएच-53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पैदल आ रहे चार संदेहीयो को रोककर उनका नाम पता पुछने पर गोलमोल जवाब दे रहे थे।

04 राजस्थान निवासी गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कडार्ई से पूछताछ करने पर व पीटठू बैग की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पूछताछ पर बताये की उक्त गांजा को फुलबानी जिला कंदमाल उडिसा से अहमदाबाद गुजरात लेकर जा रहे थे । उक्त कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी 

01- रणछोड पटेल पिता लुम्बाराम पटेल ( 28 )  02- प्रवीण कुमार पटेल पिता लुम्बाराम पटेल (24)  03- संजय सिंग पिता रमेश सिंग( 25)  04- नारायण वाराडी पिता देवाजी वाराडी ( 46) सभी  पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान) निवासी है ।

“महासमुंद से महतारा वार्ता की रिपोर्ट”
  1. हमसे  जुड़े :-
     आपके लिए /छत्तीसगढ़
    watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
    Twitter:https:DNS11502659
    Facebook https:dailynewsservices/