Home क्राइम जिम की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप,मेन सप्लायर प्रकाश सोनी गिरफ्तार

जिम की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप,मेन सप्लायर प्रकाश सोनी गिरफ्तार

दो मामलों की जांच में सामने आया नाम, ओडिशा से मुंगेली ले जाया जा रहा था गांजा

जिम की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप,मेन सप्लायर प्रकाश सोनी गिरफ्तार

महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने दो मामलों की जांच के बाद मुंगेली जिले के पथरिया निवासी प्रकाश सोनी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जिम संचालन की आड़ में नशे का कारोबार भी करता था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कोमाखान रेलवे स्टेशन के पास से राहुल साहू, आयुष यादव और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया था। पूछताछ में उन्होंने गांजा ओडिशा के रामपुर से मुंगेली जिले के पथरिया ले जाने की बात बताई। इस मामले में अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(B) में अपराध दर्ज किया गया।

जिम की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, मेन सप्लायर प्रकाश सोनी गिरफ्तार

इसी तरह, 2 सितंबर 2026 को एनएच-353 स्थित सुवरमाल चौक के पास से कामिनी खाण्डे और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वे ओडिशा के जुनागढ़ से गांजा लेकर पथरिया जा रहे थे। इस मामले में अपराध क्रमांक 141/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(B) और 29 में प्रकरण दर्ज किया गया।

दोनों मामलों की विस्तृत जांच और आरोपियों के बयान के आधार पर प्रकाश सोनी का नाम सामने आया। तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने उसका लोकेशन पता किया और पथरिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पहले मामले मे 11.420 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य 5,71,000 रूपये एवं दूसरे मामले मे 16.820 किलो गान्जा जिसका बाजार मूल्य 8,41,000 रूपये को जप्त किया है ।

गिरफ्तार आरोपी:

प्रकाश सोनी उर्फ छोटू, पिता सुनील सोनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड-7, पथरिया, जिला मुंगेली।

पूर्व में गिरफ्तार:

राहुल साहू, आयुष यादव, कामिनी खाण्डे और दो विधि से संघर्षरत बालक। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

ओडिशा से गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

“महासमुंद से महतारा वार्ता की रिपोर्ट”

  1. हमसे  जुड़े :-
     आपके लिए /छत्तीसगढ़
    watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
    Twitter:https:DNS11502659
    Facebook https:dailynewsservices/