महासमुंद। महासमुंद शहर तिरंगामय हुआ पुलिस जवानों ने भव्य बाइक रैली निकाली जो जिला अस्पताल, खरोरा, संजय कानन-बागबाहरा रोड और कलेक्टर बंगले होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने और देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए महासमुंद शहर में पुलिस, सशस्त्र बल और नगर सेना के जवानों ने विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।
उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) गोपाल धुर्वे ने पुलिस कंट्रोल रूम से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे जवान मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल, खरोरा, संजय कानन-बागबाहरा रोड और कलेक्टर बंगले होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
तिरंगामय हुआ महासमुंद शहर, पुलिस जवानों ने निकाली भव्य बाइक रैली

रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आमजन में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना था। तिरंगा लहराते जवानों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारों के साथ शहरवासियों में उत्साह का संचार किया। रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस आयोजन में जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं एवं 20वीं वाहिनी तथा नगर सेना के करीब 150 अधिकारी और जवान शामिल हुए। इनमें 99 जवान मोटरसाइकिलों के साथ बाइक रैली का हिस्सा बने। जवानों की अनुशासित और जोशीली मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक, महासमुंद थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से जवानों ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/






































