Home छत्तीसगढ़ स्वर्णकार महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

स्वर्णकार महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

ग्रीन थीम ने बिखेरी हरियाली की छटा, सावन क्वीन प्रतियोगिता में शिखा सोनी रहीं प्रथम

स्वर्णकार महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

महासमुंद। स्वर्णकार महिला मंडल की ओर से रविवार को स्थानीय सामाजिक सामुदायिक भवन में सावन मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती उषा साहू एवं छत्तीसगढ़िया स्वर्णकार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरला सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह में इस बार ग्रीन थीम को विशेष रूप से शामिल किया गया। महिलाएं पारंपरिक हरे रंग के परिधानों, लहरिया साड़ियों और सुंदर आभूषणों से सुसज्जित होकर कार्यक्रम में पहुंचीं। पूरे आयोजन स्थल पर सावन की हरियाली और उत्सव का रंग नजर आया। महिलाओं और बच्चों ने सावन के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कैटवॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न चरणों के आधार पर श्रीमती शिखा सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। श्रीमती सारिका सोनी द्वितीय और श्रीमती पूर्णिमा सोनी तृतीय स्थान पर रहीं।

स्वर्णकार महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया सावन मिलन समारोह

सावन मिलन समारोह में आयोजित अन्य मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरला सोनी ने कहा कि सावन प्रकृति के नवसृजन, आनंद और आपसी भाईचारे का पर्व है। ऐसे सामूहिक आयोजन समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और लोक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती उषा साहू ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और समाज की महिलाओं को इसी तरह मिल-जुलकर सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर समाज की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती लता सोनी एवं कुंती सोनी का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। समारोह में श्रीमती सरला सोनी, जयश्री स्वर्णकार, राखी सोनी, पूर्णिमा सोनी, डॉली सोनी, रेणु राजेश सोनी, शिखा निखिलदीप सोनी, रेणु अखिल सोनी, श्वेता सोनी, सारिका सोनी, प्रतिमा सोनी, अंजू सोनी, तृप्ति सोनी, भावना सोनी, बरखा सोनी एवं रिंकी सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

  1. हमसे  जुड़े :-
     आपके लिए /छत्तीसगढ़
    watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
    Twitter:https:DNS11502659
    Facebook https:dailynewsservices/