Home छत्तीसगढ़ महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य आयोजन , शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम...

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य आयोजन , शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य आयोजन

महासमुंद। माहेश्वरी पंचायत, माहेश्वरी युवा संगठन एवं माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया गया। दिनभर आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा रामदेव मंदिर में भगवान महेश के अभिषेक, पूजन एवं महाआरती से हुई। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए तथा भलेसर स्थित गौशाला में गौवंशों को खिचड़ी का भोग लगाया गया। वहीं श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में समाज के लोगों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। इसके उपरांत मंचीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

मंचीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के गोपालदास बजाज एवं राजू मुंदड़ा, प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के दीपक राठी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष पन्नालाल चाण्डक, सचिव पारस चाण्डक, महिला संगठन अध्यक्ष ज्योति लढ्ढा, सचिव चंदा टावरी, धमतरी जिला जोन के संरक्षक कस्तूरचंद राठी, उपाध्यक्ष द्वारकादास चाण्डक, युवा संगठन अध्यक्ष श्याम राठी, सचिव गौरव राठी, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी आलोक चाण्डक तथा अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि राठी सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य आयोजन , शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं महेश वंदना से हुआ। अतिथियों ने समाज को महेश नवमी की शुभकामनाएं देते हुए संगठन द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। आईआईटी में चयनित यश चाण्डक तथा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली भाव्या राठी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं महेश नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। टीम के कप्तान गौरव राठी रहे। इसके अलावा माधव राठी और लवेश चाण्डक को भी विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रात्रि में भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गांधी चौक में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान महेश की आरती कर समाजजनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन प्रदीप्ति चाण्डक एवं संध्या चाण्डक ने किया, जबकि अंत में युवा संगठन के अध्यक्ष श्याम राठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें संतोष राठी, प्रतीक राठी और मान चाण्डक विजेता रहे।

  1. हमसे  जुड़े :-
     आपके लिए /छत्तीसगढ़
    watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
    Twitter:https:DNS11502659
    Facebook https:dailynewsservices/