महासमुन्द। नगर पालिका क्षेत्र में जलापूर्ति सामग्री की चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं को पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। नगर के 9 अलग-अलग स्थानों पर जलापूर्ति से संबंधित सामग्री चोरी होने की घटनाओं के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा द्वारा थाना प्रभारी को पत्र प्रेषित कर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है। इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दी गई है।
सार्वजनिक संपत्ति की चोरी बर्दाश्त नहीं—अध्यक्ष
पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था नगरवासियों से सीधे जुड़ी आवश्यक नागरिक सेवा है। जलापूर्ति के लिए स्थापित पाइप, वाल्व, केबल, मोटर एवं अन्य सामग्री नगर की सार्वजनिक संपत्ति है।
जलापूर्ति सामग्री चोरी करने वालों पर गिरेगी गाज, पुलिस में शिकायत दर्ज!
इन सामग्रियों की चोरी से नगर पालिका को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है । उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नगर पालिका अथवा पुलिस को दें।
चोरी से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है—जल प्रभारी
नगर पालिका के जल प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार ने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को संचालित करने के लिए आवश्यक पाइपलाइन, वाल्व, केबल, मोटर एवं अन्य उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन सामग्रियों की चोरी होने पर संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में कठिनाई होती है तथा नगर पालिका को अतिरिक्त मरम्मत एवं प्रतिस्थापन व्यय भी करना पड़ता है।
फरार चिटफंड कंपनियों दो डाॅयरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि जलापूर्ति व्यवस्था से संबंधित सामग्री की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी प्रकार की चोरी अथवा क्षति की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/



































