महासमुंद – खल्लारी विधानसभा के पड़कीपाली के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है। गांव के लोगों ने नाले पर पुल और बदहाल कच्ची सड़क को पक्की बनाने की मांग को लेकर 232 पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि राज्य निर्माण के 26 साल बाद भी गांव में विकास नहीं हुआ है। बारिश में गांव टापू बन जाता है, जिससे आवागमन और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं। ग्रामीणों ने अब सड़क सत्याग्रह और धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई है।
बागबाहरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मरार कसहीबाहरा के आश्रित गांव पड़कीपाली के ग्रामीणों के द्वारा नाले पर पुल और बदहाल कच्ची सड़क मार्ग को पक्की सड़क मार्ग बनाने के बहुचर्चित मांग पर लगातार चरणबद्ध तरीके से मांग उठती रहती है।
पड़कीपाली के ग्रामीणों का बड़ा कदम: 232 पोस्ट कार्ड से CM को भेजी गुहार
इस दौरान यहां के ग्रामीण व युवाओं ने सैंकड़ो बार शासन – प्रशासन को गांव के विकास को लेकर राज्य निर्माण के बाद से आवेदन, ज्ञापन सौंप कर थक चुके हैं। इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारे हैं। इस लिए जब कुछ नहीं हो सका, तब गांव में अधिक में संख्या में पोस्ट कार्ड अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
आंदोलन को लेकर बनाई गई रणनीति :-
सुशासन की बात करने वाले प्रदेश सरकार जहां नवंबर माह के पहले सप्ताह में राजस्व मना रही होगी। तो वहीं पड़कीपाली के गांव के महिला, पुरूष, बुजुर्ग, किसान, युवा एवं स्कूली बच्चों के द्वारा सड़क सत्याग्रह व धरणा प्रदर्शन कर अपनी विकास की मांगों को शासन – प्रशासन तक पहुंचायेंगे।
90% आदिवासी आबादी पक्की सड़क को तरसी,पड़कीपाली 25 साल बाद भी टापू
गांव के प्रत्येक घरों से पोस्ट कार्ड अभियान पुर्ण होने के बाद समस्त ग्रामवासियों के नेतृत्व में साढ़े तीन किलोमीटर की पदयात्रा के माध्यम से सड़क सत्याग्रह के साथ NH- 353 किनारे धरणा प्रदर्शन कर जिले व ब्लॉक के प्रशासनिक अधिकारीयों को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिसके लिए कलेक्टर, बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम), बागबाहरा तहसीलदार सहित खल्लारी थाना को सहयोग के लिए सुचना पत्र प्रेषित कर चुके हैं।
गांव के विकास के मुद्दों पर सक्रियता और प्रत्येक घरों में पोस्ट कार्ड अभियान को लेकर भुनेश निषाद, मनोज ध्रुव, गंगेश ध्रुव, दीपक ध्रुव, एवन ध्रुव, पंकज ध्रुव, गोविन्द यादव, तुकाराम ध्रुव, नरेंद्र निषाद, नूतन ध्रुव, थानसिंग यादव, ओमलाल निषाद, लालजी ध्रुव, धनीराम ध्रुव, भागवत ध्रुव, टीकाराम ध्रुव, मकुन्द निषाद सहित आदि ग्रामीणजनों का विशेष योगदान रहा है।
“महासमुंद से महतारा वार्ता की रिपोर्ट”
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/







































