Home क्राइम ओडिशा से गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ओडिशा से गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और जब्त मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर की पहचान हुई।

ओडिशा से गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद। ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है।  तकनीकी जांच और मोबाइल डाटा के विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

थाना बागबाहरा के अपराध क्रमांक 24/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के मामले में 9 फरवरी 2026 को हुंडई वर्ना कार से 40.200 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये थी, बरामद किया गया था। मामले में गांजा परिवहन करते सुमीत श्रीवास्तव और रीना भदौरिया को गिरफ्तार कर वाहन व दो मोबाइल जब्त किए गए थे।

जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी और जब्त मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर की पहचान हुई। पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में दबिश दी और शीरी दास (47) निवासी सुकलूमुड़ी, थाना कोमना को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

ओडिशा से गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार शीरी दास लंबे समय से फरार था और मामले में गांजा उपलब्ध कराने वाला मुख्य सोर्स था। आरोपी को 3 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी- दिनांक 09/02/2026 (गान्जा परिवहनकर्ता) 01- सुमीत श्रीवास्तव पिता लक्ष्मण उम्र 33 साल निवासी शिव मंदिर के पास दतिया थाना दतिया जिला दतिया मध्यप्रदेश एवं 02- रीना भदौरिया पति देवेंद्र भदौरिया उम्र 40 साल निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी मुरैना जिला मुरैना मध्यप्रदेश ।

4.5 करोड़ के गांजा तस्करी गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई,ओडिशा का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
  1. हमसे  जुड़े :-
     आपके लिए /छत्तीसगढ़
    watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
    Twitter:https:DNS11502659
    Facebook https:dailynewsservices/