महासमुंद। ग्राम बावनकेरा झलप की होनहार बेटी साक्षी चंद्राकर ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 566 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
मिस इंडिया ग्लोबल 2020 में प्रदेश का नाम किया रोशन अमीषा तिर्की ने
साक्षी चंद्राकर, श्री नागेश चंद्राकर एवं श्रीमती गीता चंद्राकर की पुत्री हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतर लगन और अपने माता-पिता के सहयोग से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार सहित गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
NEET-2026 में साक्षी चंद्राकर ने हासिल किए 566 अंक क्षेत्र का नाम किया रोशन
साक्षी की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है और यह साबित किया है कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/





































