Home क्राइम 2.81 क्विंटल गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक...

2.81 क्विंटल गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में रखी बोरियों से कुल 281.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

2.81 क्विंटल गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2.81 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से दो चारपहिया वाहनों—एक फॉर्च्यूनर कार (MH 12 WC 0090) और एक स्कार्पियो (MH 12 YH 0090) में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की गई।

कुछ समय बाद दोनों संदिग्ध वाहन वहां पहुंचे, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई। फॉर्च्यूनर में तीन और स्कार्पियो में दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में रखी बोरियों से कुल 281.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा ओडिशा के फुलबानी जिले से पुणे (महाराष्ट्र) ले जाया जा रहा था।

2.81 क्विंटल गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त दोनों वाहन, चार मोबाइल फोन और अन्य सामग्री मिलाकर कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त सामग्री में फॉर्च्यूनर कार की कीमत 40 लाख रुपये, स्कार्पियो की कीमत 25 लाख रुपये और मोबाइल फोन की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. प्रशांत शंकर गोले (38 वर्ष), सतारा, महाराष्ट्र
  2. क्षितिज वीरसेन जाधव (21 वर्ष), सतारा, महाराष्ट्र
  3. अक्षय नंदकुमार निगम (27 वर्ष), सतारा, महाराष्ट्र
  4. अभिषेक डेविड जगले (26 वर्ष), शोलापुर, महाराष्ट्र
  5. महेश काटकर (39 वर्ष), सतारा, महाराष्ट्र

यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

हमसे  जुड़े :-

 आपके लिए /छत्तीसगढ़