महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नामांकित एल्डरमेन पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका उपाध्यक्ष कक्ष में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं पार्षदों ने नव नियुक्त नामांकित पार्षद मोहन साहू, हनीश बग्गा, प्रभा साहू, लाल विजय सिंहदेव और मधु यादव का पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया।
समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने सभी नव नियुक्त एल्डरमेन पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास में उनके अनुभव और सुझावों का लाभ नगर पालिका को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नामांकित पार्षदों की भूमिका केवल किसी एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नगर के सभी 30 वार्डों के विकास कार्यों में उनका मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होगा।
नामांकित एल्डरमेन पार्षदों का हुआ सम्मान, नगर विकास में अनुभव का लाभ लेने की जताई उम्मीद
नवनियुक्त पार्षदों ने जताया आभार
नवनियुक्त एल्डरमेन पार्षदों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, कृषि एवं बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, राज्य स्काउट गाइड प्रमुख आयुक्त इंद्रजीत गोल्डी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र शिका सहित स्थानीय भाजपा नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेता रहे मौजूद
सम्मान समारोह में विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, नगर पालिका पार्षद पियूष साहू, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, धनेन्द्र चंद्राकर, राहुल आपड़े, रिंकू चंद्राकर सहित भाजपा नेता पवन साहू उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त एल्डरमेन पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/





































