महासमुंद:- पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम मे जिले के 19 शहीद जवानो के परिजन परसदा पुलिस लाइन में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस में शामिल हुए ।
शोकसभा के दौरान महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बेहद संवेदनशील और गौरवमयी माहौल में देश की विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के उन 154 शहीद जवानों के नामों का वाचन किया, जिन्होंने बीते एक वर्ष (1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक) में देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान की। इस अवसर पर जिले के उन 19 वीर शहीद पुलिस जवानों को भी विशेष रूप से याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी है।
श्रद्धांजली कार्यक्रम मे शामिल जिले के 19 शहीद जवानो के परिजन

ज्ञातव्य हो की पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों से जुड़े तमाम जवान इस दिन को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में भी जानते और याद करते हैं। इस वर्ष पूरे देश मे आज 67वां पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा हैं। इस दिन देश भर के पुलिस बल चाहे वह राज्य पुलिस हो, केंद्रीय सुरक्षा बल या फिर अर्ध सैनिक बल, सभी एक साथ मिलकर इस दिन को खास नजर से देखते हैं। पुलिस स्मृति दिवस को मनाने के पीछे शोक, समर्पण त्याग, बहादुरी की मिसाल कि वह कहानी छिपी है, जो आज भी धूमिल नहीं पड़ी है।
इस श्रद्धांजली कार्यक्रम मे उपस्थित जिले के 19 शहीद पुलिस जवानो के परिवार के सदस्यों से विधायक सरायपाली चातुरीनंद , विधायक महासमुंद राजू सिन्हा , उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद भीखम सिंह ठाकुर , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व मनीषा ठाकुर रावटे सेनानी 20वीं वाहिनी छ.स.बल महासमुंद ने मुलाकात कर हाल-चाल व बच्चो की शिक्षा एवम स्वस्थ के संबंध मे जानकारी ली गयी।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, सहायक सेनानी दिनेश्वरीनंद, एसडीएम सुश्री अश्रा गुप्ता, एसडीओपी (पिथौरा) अजीत ओगरे, एसडीओपी (सरायपाली) चंद्रशेखर परमा, रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप, निरीक्षक महेश साहू, निरीक्षक आकाश मसीह सहित जिले के अनेक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने देश के रक्षकों की शहादत को नमन किया।
“महासमुंद से महतारा वार्ता की रिपोर्ट”
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/







































