खल्लारी। जनपद पंचायत बागबाहरा के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा स्थायी समिति के पदेन अध्यक्ष तरुण व्यवहार ने क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी और बहुचर्चित मांगों को उठाया है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने बागबाहरा जनपद क्षेत्र के 4 महत्वपूर्ण ग्रामीण पहुंच मार्गों और केशवा नाला में पुल निर्माण को आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के बजट में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
जनपद उपाध्यक्ष व्यवहार ने ग्रामीण सड़कों के लिए सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
पड़कीपाली पहुंच मार्ग (3.50 किमी) संहित केशवानाला में पुल निर्माण सबसे बड़ी मांग, इससे गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं हाथीगढ़ से सुखरीडबरी मार्ग (3 किमी) का निर्माण होता है तो, छात्रों और मरीजों के लिए लाइफलाइन साबित होगा। साथ ही सुखरीडबरी से दावनबोर्ड होते हुए अनवरपुर मार्ग (3 किमी) से दो पंचायत जुड़ सकेंगे और कृषि व्यापार बढ़ेगा। इसके अलावा खोपली से सोनपुट्टी मार्ग (3 किमी) किसानों को मंडी तक उपज ले जाने में सुविधा होगी। इस तरह कुल लगभग 12.50 किमी सड़क और एक बड़े पुल की मांगों को प्रमुखता से ज्ञापन के माध्यम से रखा है।
खमतराई के जर्जर स्कूल भवन के लिए 20 लाख की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने बताया कि सड़क जैसी बुनियादी सुविधा न होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दिनों में तो कई गांवों का संपर्क ही टूट जाता है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सड़कें और पुल शीतकालीन बजट सत्र में स्वीकृत हों। इस अवसर सामाजिक कार्यकर्ता तारेश साहू, पड़कीपाली के ग्रामीण, युवा भुनेश निषाद, एवन ध्रुव, गोविन्द यादव, गंगेश ध्रुव, पंकज ध्रुव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
“महासमुंद से महतारा वार्ता की रिपोर्ट”
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/






































