बसना- ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती के अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर करीब 4 लाख रुपये की वसूली वसूला गया। वर्ष 2021-22 से जारी शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला था ।फरार आरोपी की पतासाजी कर पुलिस ने दबोचा।
थाना बसना के अपराध क्रमांक 572/26 धारा 64(1), 77, 79, 308(2), 351(2), 61, 65(1), 70 बीएनएस, 66ई, 67, 67ए आईटी एक्ट एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने तथा उसका अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल कर लगभग 4 लाख रुपये वसूलने के मामले में बसना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। प्रकरण के 02 मुख्य आरोपी घटना के प्रारंभ (वर्ष 2021-22) के समय 18 वर्ष से कम उम्र के थे, जिनके द्वारा अपराध की निरंतरता में बालिग होने के पश्चात भी वर्ष 2026 तक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लगातार पीड़िता का शोषण एवं ब्लैकमेलिंग कर अवैध वसूली का अपराध किया गया है।
ब्लैकमेलिंग व अवैध वसूली के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
13/10/2026 को पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपियों से मोबाईल जप्त करते हुए दिनांक 14/10/2026 को प्रकरण के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी 22 वर्ष को भी पुलिस द्वारा पतासाजी कर 18/10/2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त मुख्य आरोपी को फरार होने में सहायता करने के मामले में उसके पिता अनिश दयाला की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 249(A) बीएनएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:-
1- वकाश दयाला पिता एजाज दयाला (25) वार्ड नं. 01 बसना थाना
2- मो. उमर खान पिता स्व. अख्तर खान (40) वार्ड नं. 14 बसना थाना
3- ठाकुर राम साहू पिता जवाहर लाल साहू (28 ) रसोड़ा वार्ड नं. 07 थाना बसना
4- अब्दुल सलाम मुसानी पिता गफ्फार मुसानी (26) वार्ड नं. 10 बसना थाना
5- अनिश दयाला वार्ड नं. 02 बसना थाना बसना (मुख्य आरोपी को फरार कराने में सहयोग करने पर धारा 249(A) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही)
6- अन्य 02 आरोपी (घटना प्रारंभ के समय 18 वर्ष से कम उम्र एवं वर्तमान में उम्र 22 वर्ष, जिनके द्वारा बालिग होने के पश्चात भी निरंतर अपराध को अंजाम दिया है)
“महासमुंद से महतारा वार्ता की रिपोर्ट”
-
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659
Facebook https:dailynewsservices/






































