महासमुंद।आज जिले को लगभग 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी गई है, जिससे सड़क, पुल, पर्यटन, पेयजल एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय गति मिलेगी। यह बात ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर स्थल सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की । उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने जिलेवासियों को माघी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महानदी तट पर स्थित श्री गंधेश्वर महादेव की कृपा से यह अंचल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सिरपुर केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सिरपुर महोत्सव का शुभारम्भ, 200 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस अवसर पर मलेशिया, कोरिया और जापान से आए बौद्ध विचारक भी उपस्थित हैं, जिनका उन्होंने हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सिरपुर में सनातन, बौद्ध और जैन संस्कृतियों का अद्वितीय समन्वय देखने को मिलता है। पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार सिरपुर को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, संपत अग्रवाल, ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिल कांत साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष दिशा दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भारत स्काउट एवं गाइड संघ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, जनपद पंचायत सदस्य दशरी ध्रुव, भारत स्काउट एवं गाइड संघ अध्यक्ष येतराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, साडा के सीईओ धम्मशील गणवीर, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित रहे।
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659




































