सांकरा/बसना:- विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सांकरा स्थित समरसता भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल सांकरा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा तय करना और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
बैठक में विधायक डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास कार्यों, जनता की समस्याओं और संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, और उनकी निष्ठा, मेहनत व समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। हमारी जिम्मेदारी है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें। “जन-जन तक पहुंच” के सिद्धांत पर काम करते हुए हमें हर बूथ पर सक्रिय रहना चाहिए और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए।
विधायक डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे एकजुटता और समन्वय बनाए रखें तथा चुनौतियों का सामना सकारात्मक दृष्टिकोण से करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही प्रदेश और देश के विकास में भाजपा की भूमिका को मजबूत बनाता है। आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जुट जाने की आवश्यकता है।
समरसता भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन सशक्तिकरण पर जोर
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाए, जनता की समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करे। आपकी प्रतिबद्धता ही पार्टी की सफलता की कुंजी है।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समरसता भवन में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे संगठन के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जनता के बीच पार्टी की उपस्थिति को मजबूत बनाएं। बैठक में मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने वाली सिद्ध हुई।
हमसे जुड़े :-
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659






































