Home खास खबर खरोरा सरोवर में चला स्वच्छता का महाअभियान, जनसहयोग से प्लास्टिक व जलकुंभी...

खरोरा सरोवर में चला स्वच्छता का महाअभियान, जनसहयोग से प्लास्टिक व जलकुंभी हटाई गई

आयोजक संस्था ने समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में समय-समय पर श्रमदान कर सहभागिता निभाने की अपील की है।

खरोरा सरोवर में चला स्वच्छता का महाअभियान

महासमुंद :- खरोरा सरोवर में चला स्वच्छता का महाअभियान, जनसहयोग से प्लास्टिक व जलकुंभी हटाई गई यह आयोजन “हमर भुईयां” पर्यावरण संरक्षण संस्था एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में  खरोरा स्थित सरोवर, शहीद स्मारक स्थल एवं मंदिर परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक कचरा, डिस्पोजेबल सामग्री, पॉलिथीन तथा तालाब में फैली जलकुंभी को जनसहयोग से हटाया गया।

हमर भुईयां संस्था के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि तालाब स्वच्छता महाअभियान के द्वितीय चरण में खरोरा तालाब को केंद्र बनाकर महासमुंद नगर व आसपास के गांवों के तालाबों और जलाशयों को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, युवाओं एवं प्रकृति प्रेमियों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

आयोजक संस्था ने समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में समय-समय पर श्रमदान कर सहभागिता निभाने की अपील की है। अभियान की सफलता पर IMA एवं हमर भुईयां संस्था ने सभी पर्यावरण मित्रों और जागरूक नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

8 फरवरी को आयोजित इस स्वच्छता अभियान में हमर भुईयां महासमुंद से नुरेन चंद्राकर, नारद यादव, उमेश चंद्राकर ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं IMA महासमुंद की ओर से आदित्य हॉस्पिटल महासमुंद के डायरेक्टर डॉ. ज्योति कालीकोटी सहित स्टाफ के दुर्गा प्रसाद साहू, द्वारिका साहू, लियाकत खान, जफर खान, सतीश औसर, विवेक साहू, संजय यादव, रमेश सिंह, भुनेश्वर साहू, प्रमिला मानिकपुरी, जुलौतिन बी एवं इंद्राणी साहू ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

खरोरा सरोवर में चला स्वच्छता का महाअभियान, जनसहयोग से प्लास्टिक व जलकुंभी हटाई गई

खरोरा सरोवर में चला स्वच्छता का महाअभियान

ग्रीन केयर सोसायटी महासमुंद के अध्यक्ष लोकेश चंद्राकर, खरोरा के पूर्व सरपंच देवदत्त चंद्राकर, सुनीता चंद्राकर, गुंजा चंद्राकर, पंच मनीष चंद्राकर, दयालु चंद्राकर, हेमेंद्र (हेमू) चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, उपसरपंच संजय चंद्राकर, राकेश पटेल, माधव धीवर, राहुल यादव एवं जगेसर चंद्राकर ने भी श्रमदान किया।

भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष युवराज सिंह चंद्राकर सहित प्रदीप चंद्राकर, कनक राम निषाद, लक्ष्मी चंद, रविन्द्र नायक, बंशी लाल सिंहा, बी.पी. वर्मा, अंजना चंद्राकर एवं अन्य सैनिक परिवारों के सदस्यों ने अभियान में योगदान दिया। आस्था वेलफेयर एवं एजुकेशन सोसाइटी से तारिणी चंद्राकर, तुषार चंद्राकर, जय कुमार तथा पूर्व पार्षद शोभा शर्मा भी इस महाअभियान में सहभागी बनीं।

बास्केटबॉल एसोसिएशन जिला महासमुंद के चेयरपर्सन पंकज सोनी ने भी श्रमदान करते हुए नगरवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। महर्षि विद्या मंदिर के स्वान यूथ क्लब से अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी, सचिव ग्रंथ चोपड़ा, लक्ष्य यादव एवं भविष्य चंद्राकर ने भी सफाई कार्य में सहयोग किया।

IMA एवं हमर भुईयां संस्था के इस दूसरे चरण के अभियान को विभिन्न संगठनों के सामूहिक प्रयास से सफल बनाते हुए सरोवर एवं आसपास के परिसर को प्लास्टिक मुक्त किया गया। आयोजक संस्था ने सभी सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

हमसे  जुड़े :-

 आपके लिए /छत्तीसगढ़