महासमुंद। गैस सिलेंडर संकट पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक राशि त्रिभुवन महिलांग ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि गैर-चुनावी राज्यों के हिस्से के गैस सिलेंडर चुनावी राज्यों में भेजे जा रहे हैं, जिससे वहां जनाक्रोश कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता के दावे वास्तविकता से परे हैं, क्योंकि आम लोग आज भी गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि सरकार इस गंभीर समस्या के समाधान के बजाय चुनावी लाभ को प्राथमिकता दे रही है।
गैस सिलेंडर संकट पर महिला कांग्रेस ने लगाया यह आरोप !
राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि देश के कई हिस्सों में गैस आपूर्ति की स्थिति चिंताजनक हो गई है। लोग गैस बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं पा रहे हैं और कई जगहों पर ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए विवश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को केवाईसी अपडेट के नाम पर गैस वितरण से वंचित किया जा रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए, दावों को जमीन पर लागू किया जाए तथा कालाबाजारी पर रोक लगाकर आम लोगों को राहत प्रदान की जाए।
हमसे जुड़े :-
आपके लिए /छत्तीसगढ़
watsApp https:FLvSyB0oXmBFwtfzuJl5gU
Twitter:https:DNS11502659






































