Home छत्तीसगढ़ असम मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का तीखा विरोध, दलित विरोधी मानसिकता...

असम मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का तीखा विरोध, दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

असम मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का तीखा विरोध

महासमुंद:-असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक राशि त्रिभुवन महिलांग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह बयान भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि असम मुख्यमंत्री श्री खड़गे से लिखित रूप में माफी मांगें।

श्रीमती महिलांग ने कहा कि एक संवैधानिक और जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा विपक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना बेहद निंदनीय है। उनके अनुसार, यह टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि दलित समाज के प्रति नकारात्मक सोच को भी उजागर करती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा के अन्य नेताओं और प्रधानमंत्री Narendra Modi की चुप्पी भी पार्टी की सहमति को दर्शाती है।

असम मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का तीखा विरोध, दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि असम विधानसभा चुनाव में संभावित पराजय और बढ़ते जनविरोध से घबराकर मुख्यमंत्री इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। एक ओर भाजपा नेता सार्वजनिक रूप से शालीनता और अनुशासन की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के दलित नेता के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग उनके वास्तविक आचरण को सामने लाता है।

राशि महिलांग ने महामहिम राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को कांग्रेस अध्यक्ष से लिखित माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता और दलित समाज गांधीवादी तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हमसे  जुड़े :-

 आपके लिए /छत्तीसगढ़